ग्वालियर न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक युवक हादसे का शिकार हो गया। यहां एटीवीएम मशीन से अनारक्षित टिकट लेने के लिए पहुंचे एक यात्री के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। इससे युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी एम्बुलेंस देरी से पहुंची। बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास के कार्य के चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग के कारण यह प्लास्टर झड़कर गिरा। बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता झांसी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे हुए थे। वे प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लगी एटीवीएम मशीन के पास पहुंचकर अनारक्षित टिकट निकाल रहे थे, इसी बीच छत के बड़े हिस्से से प्लास्टर गिरकर हर्षित के सिर पर लगा। इससे हर्षित के सिर में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्काल ही इसकी शिकायत डिप्टी एसएस से की। डिप्टी एसएस और अन्य कर्मचारी घायल हर्षित को स्टेशन निदेशक कक्ष में ले आए और प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। लेकिन हर्षित को ज्यादा तकलीफ होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन आधा घंटे देरी से एंबुलेंस स्टेशन पर पहुंची और घायल हर्षित को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हर्षित ने इस मामले की शिकायत रेलवे की कंप्लेंट बुक में भी दर्ज की है और साथ ही मुआवजे की भी मांग की है।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 29, 2026
सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन : नींबू काटकर बोले- बारिश रुक सकती है तो शायद गड्ढे भी भर जाएं
August 11, 2025
फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या
January 9, 2025
बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे
September 19, 2024
रायगढ़ जिले के सबसे बड़े कालेज का हाल बेहाल, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन
August 8, 2024
नाला बना मुसीबत: कई बार निर्माण मांग किए जाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, पार्षद खुद उतरे नाले की सफाई करने
August 3, 2024
पिता की हत्या करने वाले शख्स को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई भेजा जेल
August 3, 2024
छत्तीसगढ़ में पेड़ों के तनों पर रंगाई करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
July 29, 2024
मां और बेटी की मिली घर में अधजली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
July 29, 2024
गंगरेल डैम में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, खुदखुशी या हत्या जांच में जुटी पुलिस
July 27, 2024