धरसींवा न्यूज़ – रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घटी है. जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर निवासी परिवार बुधवार को बाइक से बेमेतरा की ओर जा रहा था. तभी बाइक जैसे ही तरपोंगी के पास पहुंची एक तेज रफ्तार हौंडा क्रेटा कार ने वाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. सारः ही बाइक चालक घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक आरोपी कुछ दूर तक कार लेकर भाग गया. इसके बाद वह पुलिस के पकड़े जाने के डर से कार को एक जगह छोड़कर भाग गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 11, 2025
फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या
July 22, 2025
कांग्रेस का NH 30 पर चक्का जाम: पूर्व विधायक बोलीं- ED की कार्रवाई नहीं यह भाजपा की बौखलाहट
January 9, 2025
बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे
December 11, 2024
खड़ी ट्रक में जा भिड़े दो बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत…
November 9, 2024
Neco Steel Plant का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट…
November 8, 2024
फैक्ट्री बनी मुसीबत : गंदे पानी से फसलें हो रही ख़राब, गुस्साए ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
October 5, 2024
55 साल के बुजुर्ग ने देवता को दी अपनी बलि, धारदार कैंची से काटा खुद का गला, मौके पर मौत
September 30, 2024
रायपुर-बिलासपुर हाईवे को ग्रामीणों ने किया जाम, देवरी से होकर बसें चलाने की मांग
September 29, 2024
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत
September 19, 2024