
शहडोल न्यूज़ एक नाबालिग दिव्यांग ( मूक बधिर) बच्ची के साथ 6 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर खुद मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार नाबालिग हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली अंतर्गत एक नाबालिग दिव्यांग ( बाहरी ,गूंगी ) लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले 6 लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में चार नाबालिग और दो बालिग हैं।घटना की जानाकरी मासूम ने इशारे से अपने माँ को दी। जिसके बाद मोबाइल पर उक्त दुष्कर्म के आरोपी की फोटो दिखाकर पीड़िता से पहचान कराई। जिसकी शिकायत करने खुद नाबालिग पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। आप बीती इशारे से पुलिस को बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
