नई दिल्ली

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ा सबूत हाथ लगा है. आफताब के बाथरूम में खून के ट्रेस मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने FSL के अलावा CFSL से क्राइम सीन की जांच कराई थी. फॉरेंसिक जांच में आफताब के बाथरूम में खून मिलने की पुष्टि हुई है.

आफताब के बाथरूम की टाइल्स से खून के निशान मिले हैं. इससे पहले एफएसएल को रसोई से भी कुछ खून के धब्बे मिले थे. पुलिस ने एफएसएल की जांच के अलावा ज्यादा तकनीक से लैस सीएफएसएल से भी सबूत जुटवाए थे. हालांकि, अभी सीएफएसएल की रिपोर्ट आने में दो हफ्ते लगेंगे.

आफताब के नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना है. साकेत कोर्ट ने सोमवार को इसकी अनुमति दे दी थी. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. जरूरत के मुताबिक, कभी भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा सकता है. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट की टीम भी पूरी तरह से तैयार है.

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट कराया जाएगा. आफताब ने दोनों टेस्ट के लिए सहमति दे दी है. इससे पहले आफताब ने पुलिस को वे जगहें भी बताई हैं. जहां उसने श्रद्धा की हत्या के बाद हथियार फेंके थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!