पश्चिम बंगाल

नितिन गडकरी अचानक हुए बेहोश,मचा हड़कंप,जानें वजह

सिलीगुड़ी,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई. गडकरी पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

इसके बाद पास के अस्पताल से टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. बताया जा रहा है कि शुगर लेवल कम होने के वजह से नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी.

नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में योजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे. उन्होंने सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

इस कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सुकना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया. अब नितिन गडकरी की तबीयत ठीक बताई जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!