जयपुरराजस्थान

प्रतीकात्मक “भारत जोड़ो पदयात्रा” निकाली. यात्रा में सीएम अशोक गहलोत भी हुए शामिल

जयपुर,न्यूज़ धमाका :- सत्तारूढ़ कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार जयपुर में प्रतीकात्मक “भारत जोड़ो पदयात्रा” निकाली. यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए.

यह यात्रा जयपुर में त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई. इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

गहलोत ने ट्वीट किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे. उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया.

ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया. उन्होंने लिखा कि आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!