बिलासपुरछत्तीसगढ

संचालक के आंख में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरों ने पैसे व बाइक लूटकर भाग निकले

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिल्हा क्षेत्र के भैसबोड़ में रहने वाले च्वाइस सेंटर संचालक के आंख में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरों ने पैसे व बाइक लूट ली। पुलिस अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। बिल्हा के भैसबोड निवासी दीपक कुमार कुर्रे(26) ने पुलिस को बताया कि वे च्वाइस सेंटर चलाते हैं।

वे सेंटर बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बिल्हा रेस्ट हाउस के पास स्कूटी सवार मानस खोभे व दो अन्य लोग दिखे। दोनों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए पेट्रोल मिलने की जगह पूछा। इस पर उन्होंने एक दुकान का पता देकर पेट्रोल मिलने की बात कही।

इसके बाद वे बाइक से घर की ओर जाने लगे। इसी दौरान स्कूटी सवार पीछे से सामने आकर उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जब तक वे संभल पाते युवकों ने उनका पर्स लूट लिया। साथ ही उनकी बाइक भी लूट ली। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!