छत्तीसगढ

कोरोना से हुयी मृतक की अस्थियो को विसर्जन करेगा प्रशासन

जगदलपुर न्यूज़ कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले लोगों के शवों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन ने पूरी देखरेख में करवाया। कोरोना के पहले और दूसरे चरण में करीब 426 लोगों की मौतें या तो बस्तर में हुई या बस्तर से जुड़े लोगों की दीगर राज्यों या शहरों में हुई।इनमें अलग-अलग जाति धर्मों के मृतक शामिल थे। सभी की मौतों के बाद जिला प्रशासन ने शवों का अंतिम संस्कार धार्मिक मान्यताओं के आधार पर करवाया। 426 मौतों के मामले में 275 शवों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की टीम ने अपनी देखरेख में किया। इनमें भी अलग-अलग धर्म के लोग शामिल थे लेकिन इस बीच ऐसे कई मामले आये जिनमें मृतकों के परिजन या तो अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाये या अंतिम संस्कार के तत्काल बाद वे वापस लौट गये। ऐसे में अब इन मृतकों की अस्थियां सुरक्षित पड़ी हुई हैं।ऐसे में अस्थियों का विसर्जन और मृतकों का श्राद्ध पतृ पक्ष में करवाया जाएगा। यह काम जिला प्रशासन करवायेगा। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि हम अस्थियों के विसर्जन की व्यवस्था करवा रहे हैं। जल्द ही पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अभी ऐसे 15 मृतक हैं जिनकी अस्थियों का विसर्जन करवाना शेष है। इनकी अस्थियां जिला प्रशसान के पास सुरक्षित पड़ी हुई हैं। अब उनका विसर्जन किया जायेगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!