छत्तीसगढ

नारायणपुर क्सलियों ने की सड़क बनवा रहे मुंशी की हत्या

नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे जे सी बी , ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में लगाई आग

नारायणपुर न्यूज़ जिले में नक्सलियों ने गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं निर्माण कार्य में लगी जे सी बी और ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में आग लगा दी। वारदात के बाद सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। नक्सलियों के आमदई एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।नक्सल प्रभावित इलाके मढ़ोनार में करीब ढाई करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंच गए। नक्सलियों ने पहले मुंशी संदीप की जमकर पिटाई की और फिर मजदूरों के सामने ही उसका गला रेत कर मार डाला। नक्सली पहले भी इस सड़क के निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दे चुके थे

निर्माण कार्य बंद करने के लिए लगाया जगह – जगह परचा

नक्सलियों के द्वारा चस्पा पर्चा

इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में लिखा है- सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए पहले भी ठेकेदार व मुंशी को चेतावनी दी गई थी, लेकिन फिर भी लगातार जोर-जबरदस्ती से सड़क निर्माण का काम करवाया जा रहा था। इसे तत्काल बंद किया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!