छत्तीसगढ

ज्वेलर्स दुकान से दो लाख की ठगी , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर लूटा

धमतरी न्यूज़ जिला के एक दुकान मालिक को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तब इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की रात बालक चौक स्थित पूनम ज्वेलर्स की है. एक व्यक्ति जो खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर जीएसटी और इनकम टैक्स के नाम पर ज्वेलर्स दुकान की जानकारी मांगने लगा। इस दौरान अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फसाकर ज्वलरी दुकान के मालिक से चैन दिखाने को कहा और 1 लाख 98 हजार की सोने की चैन पसंद कर इसका पेमेंट आनलाईन करने की बात कही।आरोपी ने दुकानदार को आनलाईन पेमेंट करने का झांसा देकर चैन लेकर दुकान से चला गया। इसके पश्चात जब दुकानदार ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आया हुआ था। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। इस मामले में कोतवाली टीआई भुनेश्वर नाग ने कहा कि पूनम ज्वेलर्स में इनकम टैक्स अधिकारी बन 1 लाख 98 हजार के ज्वेलरी खरीदने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!