नई दिल्लीदेश

ईडी दफ्तर के लिए निकलीं सोनिया गांधी,राहुल-प्रियंका भी साथ,सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ करेगा. इस मामले में राहुल गांधी से भी पूछताछ हो चुकी है. उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है. पुलिस ने कांग्रेस के मुख्यालय के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं. 

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है. पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. 

इसके अलावा मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मानसिंह रोड पर भी लोगों को जाने से मना किया गया है. इसके अलावा विशेष यातायात व्यवस्था की वजह से गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड पर बसों के आने पर पाबंदी है. (इनपुट- रामकिंकर सिंह)

उमा भारती की सोनिया गांधी को सीख

बीजेपी नेता उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, अगर सोनिया गांधी जी आज उनकी नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के सामने पेशी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से रोक देती हैं तो तय हो जाएगा कि वह सच में इस देश की नागरिक एवं संजीदा नेता हैं. 

सोनिया के साथ 1 व्यक्ति को ईडी दफ्तर जाने की इजाजत

ईडी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी से एक असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक का अफसर पूछताछ करेगा. यह अफसर इस केस की जांच में शामिल अधिकारियों में से एक होगा. जॉइंट डायरेक्टर रैंक का अधिकारी पूछताछ की निगरानी करेगा. सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके साथ एक व्यक्ति को ईडी दफ्तर में जाने की इजाजत होगी. हालांकि, पूछताछ के समय ये व्यक्ति सोनिया के साथ नहीं बैठेगा. यहां तक कि सोनिया गांधी के वकील को भी उनके पास नहीं रहने दिया जाएगा. अगर सोनिया गांधी शिकायत करती हैं कि उन्हें पूछताछ के दौरान दिक्कत हो रही है, या वे थक गई हैं, तो उन्हें पूछताछ छोड़कर जाने की इजाजत होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!