छत्तीसगढ

सरगुजा की तरह बस्तर से भी नई रेल सेवा शुरु करने की मांग की :- मंत्री कवासी लखमा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सरगुजा संभाग के अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा की घोषणा के बाद एक बार फिर राजनीति शुरु हो गई है। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने सरगुजा की तरह बस्तर से भी नई रेल सेवा शुरु करने की मांग की है।

मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि रावघाट परियोजना बस्तर के लिए नई लाइफलाईन के रुप में देखा जा रहा है, लेकिन जानबूझ कर इस परियोजना में देरी की जा रही है। वे लगातार इस संबंध में सभी संबंधित विभाग को नोटशीट लिखकर काम में तेजी लाने के लिए कह रहे है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है।

रेणुका सिंह सिर्फ सरगुजा की नहीं छत्तीसगढ़ की सांसद है। इसलिए उन्हे अपने क्षेत्र के साथ साथ बस्तर की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!