दुर्गछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नवपदस्थ एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने आज पुलिस लाइन में जनरल परेड का किया निरीक्षण

भिलाई,न्यूज़ धमाका:- छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नवपदस्थ एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने आज पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण किया। जनरल परेड के बाद उन्होंने एसपी दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। पुलिस जवानों ने साप्ताहिक अवकाश न मिलने की बात बताई। पर एसपी ने तत्काल सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की। अब जिले के सभी थाना व पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मियों को रोस्टर के हिसाब से साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।

पुलिस लाइन दुर्ग में हुए जनरल परेड में एसपी समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मी शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद उत्कृष्ट टर्नआउट व ड्रिल करने वाले कर्मचारियों को इनाम दिया। साथ ही सही तरीके से वर्दी धारण करने वाले भी सम्मानित किए गए।

उन्होंने दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। जिसमें अधिकांश पुलिस कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश देने की बात रखी। वीआइपी जिला होने के कारण यहां के पुलिस कर्मियों को लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इस पर एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने तत्काल निर्णय लेते हुए हर पुलिस कर्मी को फिर से साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की। साथ ही स्थानांतरण, आवास, रिस्पांस भत्ता और पुलिस बैंक से लोन आदि से संबंधित मांगे एसपी के सामने आई। जिस पर उन्होंने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, गणवेश भंडार के अलावा प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। सभी के प्रभारियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। परेड के दौरान उन्हें पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। उन्होंने इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान परिविक्षाधीन आइपीएस वैभव बैंकर, ग्रामीण एएसपी अनंत साहू, ट्रैफिक एएसपी कविलाश टंडन, ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह, हेडक्वाटर डीएसपी अभिषेक झा, क्राइम डीएसपी नसर सिद्दीकी, लाइन डीएसपी निलेश द्विवेदी और रक्षित निरीक्षक रमेश चंद्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!