दुर्गछत्तीसगढ

सेन जी महाराज की 722 वीं जयंती का किया आयोजन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया कलश शोभायात्रा के साथ  

रानीतराई,न्यूज़ धमाका :-सर्व सेन समाज पाटन ब्लाक द्वारा रानीतराई में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वीं जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। जो कार्यक्रम स्थल से भ्रमण करते सेन भवन पहुंच संत शिरोमणि श्री सेन जी का पूजा-अर्चना कर किया गया। अतिथियों ने सेन समाज को मेहनती और ईमानदार समाज बताते हुए सभी समाज के साथ मिलकर सामाजिक समरसता के साथ कार्य करने वाले समाज बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि ओएसडी आशीष वर्मा, अध्यक्षता उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू, विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन फकीर सिंह वर्मा, सभापति जनपद पंचायत पाटन रमन टिकरिहा, सभापति जनपद पंचायत पाटन रूपचंद साहू, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण उमाकांत चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, डा ईश्वर निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, भेष आठे, सरपंच बोरेन्दा कमलेश वर्मा, किशोर वर्मा, लेखनी वर्मा सरपंच ग्राम करेला, निर्मल जैन सरपंच रानीतराई, ममता ठाकुर सरपंच डिड़गा उपस्थित थे।

शामिल हुए अतिथि

कार्यक्रम में अतिथि उद्बोधन के बाद बधाों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मान किया। महिलाओं द्वारा खेलकूद सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किये। समाज में विशिष्ठ योगदान देने वालों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जनार्दन सेन, यादव राम सेन, संजय सेन, लक्की सिन्ह, तेजराम सेन, सुनील सेन, रमेश सेन, मनीष श्रीवास, राजेन्द्र श्रीवास, काशी राम सेन डा सुमन कौशिक, हरि सेन, महेंद्र सेन, योगेश श्रीवास, भागवत सेन, डोमन सेन, बनवाली राम , छन्नाू पटेल, रामजी कौशिक, अजय सेन, मुकेश सेन सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!