विदेश

ट्विटर के बाद अब कोको कोला की बारी, चर्चा में एलोन मुस्क का नया ट्वीट

विदेश,न्यूज़ धमाका :-ख्यात उद्योगपति एलन मस्क ट्विटर के बाद अब कोका कोला कंपनी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के बाद अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर कोका कोला को खरीदने की बात कही है। ट्विटर को खरीदने के बाद की एलन मस्क इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और इन दिनों कई ट्वीट कर रहे हैं। एलन मस्क ने एक ट्वीट में कोका-कोला को अगली बार खरीदने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर एलोन मस्क के ट्वीट के चर्चे

एलोन मुस्क के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कोका कोला चर्चा में आ गया है।एलोन मस्क ने गुरुवार को कहा है कि वह अगली बार कोका-कोला खरीदेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब आगे मैं कोका कोला खरीदने जा रहा हूं, ताकि उसमें कोकीन डाल सकूं। एलोन मस्क ने एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए भी लिखा है कि सुनो, मैं चमत्कार नहीं कर सकता।

44 अरब डॉलर में खरीदा ट्विटरगौरतलब है कि एलोन मस्क ने हाल ही में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर (करीब 3368 अरब रुपये) खर्च किए। एलोन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद ऐलान किया था कि किसी भी लोकतंत्र के काम करने के लिए फ्री स्पीच बहुत जरूरी है। ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, जहां मानवता के भविष्य पर चर्चा की जाती है। एलोन मस्क ने कहा कि ट्वीटर को खरीदने के बाद कई नए फीचर्स एड करके इसे और अधिक बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा है कि वह इसके एल्गोरिथम को ओपन सोर्स रखकर भरोसा बढ़ाना चाहते हैं। इससे पहले भी एलोन मस्क ने कहा था कि ट्विटर डायरेक्ट सन्देश में सिग्नल की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होना चाहिए, ताकि कोई आपके मैसेज की जासूसी या हैक न कर सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!