अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादेश

देश में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा,बीते 24 घंटों में कोरोना के 2541 नए मरीज आये सामने 

कोरोना,न्यूज़ धमाका :- देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ताजा खबर यह है कि बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 2541 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 30 मरीजों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा चिंतानजक नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले दिल्ली में रविवार को 1,083 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सकारात्मकता दर 4.48 प्रतिशत हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18,74,876 हो गई है और मरने वालों की संख्या 26,168 है। इसके साथ ही दिल्ली समेत अन्य प्रभावित राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा होने की आशंका बन गई है। दिल्ली में बीते दिनों कुछ स्कूलों को बंद किया गया है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा

11 सप्ताह तक कोरोना के मामलो में गिरावट देखने को मिली, लेकिन पिछले 3 हफ्तों से फिर मरीज सामने आने लगे। तब दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। इनमें भी अधिकांश केस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) के रहे। वहीं पिछले हफ्ते केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब और कर्नाटक सहित नौ और राज्यों ने मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।

बुधवार को पीएम मोदी की बड़ी बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण हालात पर प्रजेंटेशन देंगे।

पिछले कुछ दिनों से संक्रमण का तेज प्रसार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,527 मामले मिले हैं, जिनमें एक हजार से अधिक अकेले दिल्ली से हैं। आइआइटी मद्रास में 55 मामले मिले हैं और बेंगलुरु में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीए.2 के दो मरीज भी पाए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!