बिलासपुरछत्तीसगढ

आज दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर अनुसुइया उइके राज्यपाल

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्यपाल अनुसुइया उइके आज दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंच रही हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल उइके सुबह 08:40 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 10:50 से दोपहर दो बजे तक गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। दोपहर दो से 02:55 तक का समय एसईसीएल गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा।

तत्पश्चात दोपहर तीन बजे राजेंद्र नगर चौक स्थित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 06:45 बजे छत्तीसगढ़ी लोक महोत्सव में शामिल होने करगी रोड कोटा स्थित सीवी रमन विश्वविद्यालय पहुचेंगी। राज्यपाल उइके 21 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे बहतराई स्थित बीआर यादव इंडोर स्टेडियम में अटलविहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। दोपहर दो से तीन बजे तक का समय एसईसीएल के गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात वे सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।

कार्यपालिक दंडाधिकारी की लगी ड्यूटी

राज्यपाल अनुसुइया उइके के दो दिवसीय शहर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अश्वनी कंवर की ड्यूटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी राजकुमार साहू की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है। अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रिचा सिंह की ड्यूटी राजेन्द्र नगर चौक, कार्यक्रम स्थल में लगाई गई है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी प्राजंल मिश्रा की ड्यूटी डा सीवी रमन विश्वविद्यालय करगीरोड कोटा में एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रमेश कुमार मोर की ड्यूटी बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में लगाई गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!