देश

कोरोना के नये वेरिएंट XE ने बढ़ाई चिंता,स्वास्थ्य मंत्री ने निगरानी रखने के दिये निर्देश, दिल्ली के सीएम ने कहा-चिंता की बात नहीं

कोरोना,न्यूज़ धमाका:- देश में कोरोनावायरस के नये वैरिएंट XE ने नये मामले सामने आने लगे हैं और इसे लेकर केन्द्र सरकार एलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नये वैरिएंट XE पर देश के प्रमुख विशेषज्ञों की बैठक बुलाई और मामले की गंभीरता पर विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर निगरानी तथा सतर्कता, और बढ़ाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं और औषधियों की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करें। मंत्री ने टीकाकरण अभियान को पूरी गति से चलाने और सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव, भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!