नई दिल्लीदेश

दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी अब भारत में समझें क्या है ये पूरी गणित

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :-पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस या सीएनजी, आपकी जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ाने वाले इन सभी ईंधन के दाम बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़े हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे महंगी LPG अब भारत में मिलती है? लेकिन ये कैसे हो सकता है. आइए समझते हैं इस गणित को

ऐसे सबसे महंगी बनी LPG
भारत में दुनिया की सबसे महंगी एलपीजी कैसे मिल रही है, तो इसका जवाब ‘मुद्रा की क्रयशक्ति’ के हिसाब से इसका कैलकुलेशन करने पर मिल जाएगा. लेकिन उसके लिए हमें इंटरनेशनल इकोनॉमी से जुड़ी कई सारी बातों को समझना होगा. वैसे बतातें चलें कि इसी कैलकुलेशन के हिसाब से भारत में पेट्रोल का जो भाव है, वो दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा प्रति लीटर भाव है, वहीं डीजल के मामले में हम दुनिया में 8वें नंबर पर हैं.

समझें ‘मुद्रा की क्रयशक्ति’ को
अगर आसान भाषा में समझें, तो अपने देश में हम एक रुपये में जितना सामान खरीद सकते हैं, उससे ज्यादा सामान नेपाल में खरीद सकते हैं, जबकि अमेरिका में एक रुपये में हम शायद कुछ भी नहीं खरीद पाएं. मतलब ये हुआ कि हर मुद्रा या करेंसी से उनके घरेलू बाजार में कितना और क्या सामान खरीदा जा सकता है, वह उसकी ‘क्रयशक्ति’ होती है. अलग-अलग देशों की मुद्रा की परचेजिंग पॉवर अलग-अलग होती है. लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में जाते ही मुद्रा की क्रयशक्ति बदल जाती है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!