छत्तीसगढ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 20 छात्राओं को किया चश्मा वितरण

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका:-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नगर के मणिपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को चश्मा का वितरण नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किया गया। गुरुवार की सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व संयुक्त संचालक डा पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पहले छात्राओं की नेत्र जांच की गई।

नेत्र जांच उपरांत सभी को आज निश्शुल्क चश्मा वितरण नेत्र सहायक डा मीना सिंह के द्वारा किया गया। डा मीना ने स्वयं सभी छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया था। उन्होंने छात्राओं की कक्षा में जाकर नेत्र देखभाल संबंधी टिप्स दिए। अधिकांश छात्राओं को दूर दृष्टि की परेशानी सामने आई है।

यह बात भी सामने आई है कि उन्हें पढ़ाई के दौरान ब्लैकबोर्ड नजर नहीं आता था। शिक्षक पढ़ाते थे और ब्लैक बोर्ड पर लिखते थे वह दिखाई नहीं देता था किंतु अब चश्मा मिलने से सभी को आसानी से ब्लैक बोर्ड में लिखे अक्षर दिखने लगे हैं। नेत्र नेत्र सहायक डाक्टर मीना ने छात्राओं को बताया कि अत्यधिक देर तक मोबाइल लैपटाप देखने से नेत्र की समस्या इन दिनों अधिक आ रही है।खासकर पढ़ने वाले बच्चों की आंखें धुंधली हो रही हैं।

आंखों की नमी कम होने से दिखाई भी नहीं देता। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या से बचने बार बार आंखों को पानी से धोएं और लगातार लंबे समय तक मोबाइल या लैपटाप न देखें। दोनों के रेडिएशन से आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बगैर चिकित्सक की सलाह के आंखों का कोई इलाज न करें। सीधे दवा की दुकान से दवा लेकर आंखों में न डालें। चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयों का उपयोग करें।

उन्होंने कई टिप्स देते हुए यह भी बताया कि हर छह माह में चश्मा लगने के बाद आंखों की जांच करानी चाहिए। शासकीय अस्पतालों में नेत्र परीक्षण निशुल्क होता है। उन्होंने छात्राओं को खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही है। हरी साग सब्जियां और विटामिन ए जिस में सर्वाधिक हो ऐसी चीजों को खाने से आंखों की रोशनी भी बरकरार रहती है। उन्होंने आंखों की देखभाल के लिए कई जानकारियां दी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!