पाटनदुर्ग

बहादुर कलारिन के नाम पर सम्मान आरंभ करने की घोषणा की-सीएम भूपेश बघेल ने

पाटन,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के महासंघ में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज की नायिका बहादुर कलारिन के नाम पर सम्मान आरंभ करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना एवं गोठान माडल को पूरे देश में अपनाया जा रहा है। झारखंड ने इसे इसी प्रारूप में स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये समाज द्वारा स्थापित बहादुर कलारिन महाविद्यालय के लिए भी देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।

सम्मान के रूपरेखा के संबंध में विस्तार से प्रस्ताव देने के लिए उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसरा में समाज के आग्रह पर 25 लाख रुपए सामुदायिक भवन के लिए देने की घोषणा की।

यहां के गौठान को देखने देशभर से प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं। यह ग्रामीण विकास के सशक्त माडल के रूप में स्थापित हुआ है अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोठान को ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

इनके उत्पादों के विक्रय के लिए सीमार्ट में व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मुख्य जोर वैल्यू एडिशन को लेकर है हमारे वनोपज को जब हमारे लोग प्रोसेस कर के ब्रांड के रूप में बेचेंगे तो उसकी अच्छी आर्थिक आय हासिल कर सकेंगे। कोंडागांव के तिखुर का उदाहरण भी उन्होंने दिया।

पहले तिखूर छत्तीसगढ़ में हमेशा व्रत के दौरान उपयोग होता था अब इसकी पहचान देशभर में हो गई है। हमारे वनोपज में कमाल का स्वाद और पौष्टिक गुण हैं। हमने इनका मूल्य संवर्धन किया और अब इससे बड़ी लाभ की संभावनाएं वनोपज संग्राहकों के लिए बनी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!