बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर के चार लाख किसानों के खाते में जमा हुए 50 करोड़ रुपये राजीव गांधी योजना की चौथी किस्त 

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर जिले के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले बिलासपुर जिले के चार लाख किसानों के बैंक खाते में न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में 50 करोड़ स्र्पये जमा करा दिया है। किसानों के साथ ही भूमिहीन ग्रामीणों के लिए भी खुशखबरी है।

उनके खाते में न्याय योजना के तहत दूसरी किस्त के रूप में दो हजार स्र्पये जमा किए गए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत जिले के हितग्राहियों के बैंक खाते में 55 करोड़ से अधिक की राशि जमा किया गया है। इस राशि से जिले के एक लाख 24 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिला है।

बिलासपुर जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चौथी किस्त के रूप में 50 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में जमा कराई गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में धान के अतिरिक्त अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिले के सभी विकासखंडों में 1400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में तकरीबन 681 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान के बदले अन्य फसलें लगाई गई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों तथा नगरीय निकायों में गोबर खरीदी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!