बिलासपुरछत्तीसगढ

चिल्हाटी में नवधा रामायण का किया जा रहा आयोजन

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-ग्राम पंचायत चिल्हाटी में 22 मार्च से नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 1 अप्रैल को होगा। गांव के महामाया चौक में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम का कथा पंडित पुरोहित शैलेंद्र तिवारी एवं रमेश तिवारी संदीप तिवारी वाचन कर रहे है।

जिसमें कथा सुनने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। शाम में कथा समापन के बाद आसपास के गांवों से पहुंचे भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन किया जा रहा है। 1 अप्रैल को सहस्त्रधारा हवन प्रसाद वितरण के साथ नवधा का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु नवधा रामायण क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

वहीं बाहर से आने वाले मानस गायन मंडलियों एवं रामायण प्रेमी एवं श्रोताओं के लिए भोजन भंडारा की व्यवस्था अनवरत 9 दिन तक रखी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारी पूर्व सरपंच बृजलाल यादव, बाल कुसुम, सोखन यादव,इतवारी केवट ,सेकराम, गजपाल सिंह पैकरा, सुखदेव,दुकालू यादव, गंगा राम यादव समेत समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण में व्यवस्था बनाने जुटे हुए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!