बिलासपुरछत्तीसगढ

पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा पर धन्यवाद देते हुए आभार रैली का किया आयोजन  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई लोरमी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बजट सत्र में कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने की घोषणा करने पर धन्यवाद देते हुए आभार रैली का आयोजन किया गया।

प्रदेश के पूरे प्राथमिक शाला में अध्यापन कराने वाले सहायक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों ने दिसंबर में 18 दिनों का अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था। जिसमें उन्होंने वेतन विसंगति को दूर करने राज्य सरकार से अपील की थी,इस आंदोलन के बाद सरकार दबाव में आई और पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार सहायक शिक्षको को पदोंन्नाति देने का आदेश जारी हुआ साथ ही अब 17 सालों से बंद पुरानी पेंशन को फिर से राज्य में बहाल करने की घोषणा सरकार ने की है।

इसे सहायक शिक्षक साथी अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं और जल्द ही अपनी सबसे बड़ी मांग वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है ।पूरे प्रदेश सहित लोरमी में भी सैकड़ो की संख्या में सहायक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों ने मुंगेली रोड स्थित गुरुद्वारा चौक से फव्वारा चौक लोरमी तक गाजे- बाजे आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई।जिसमें बढ़ चढ़कर सभी ने हिस्सा लिया।रैली में पुरानी पेंशन जिंदाबाद,सहायक शिक्षक फेडरेशन जिंदाबाद और भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान करते हुए अंत में मुंगेली रोड चौक पर पेंशन मिलने की खुशियों के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा केक काटा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, सहायक विकासखंड शिक्षाअधिकारी प्रकाश तिवारी सहित ब्लाक अध्यक्ष सुलभ त्रिपाठी, निलेश दुबे, अभिजीत तिवारी, रामप्रसाद डिंडोरे, राजेश्वर लोनिया, विनोद कुर्रे,वरिशा मंडावी, मनीषा जगत, साधना पोर्ते, प्रेमलता मरकाम, दुर्गा मरावी, बलवन कैवर्त, सोनसिंह राजपूत, थानूराम साहू, पोकल यादव, द्वारिका साहू, ओमप्रकाश साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, विनोद कुर्रे, राकेश साहू, संजय राजपूत, राजकुमार कश्यप, प्रकाश ध्रुव, रामप्रसाद डिंडोरे, दिलीप घृतलहरे,आशुतोष मिश्रा, अमित जायसवाल,राकेश साहू संजय राजपूत ,मनोज गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह राजपूत, छत्रपाल कश्यप, राजेंद्र अनंत,राजेंद्र धृतलहरे, गेंदलाल बघेल, सुशील यादव, हेमंत राजपूत, संतोष साहू, दाऊलाल कश्यप, संतोष राजपूत ,थानूराम साहू, नरेंद्र राजपूत, सतीश राजपूत, जितेंद्र वैष्णव, नंदकुमार, नरेश दुबे, कृष्णचंद्र राजपूत,अनिल सोनी, सुरेंद्र सोनवानी , बसंत कुमार पटेल, भुवनेश्वर साहू, कमलेश महिलांगे, अमृतलाल घृतलहरे, राजतिलक, बेदी सिंह समेत बड़ी संख्या, सहायक शिक्षक उपस्थिति रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!