मध्यप्रदेशजबलपुर

विगत दो वर्ष से होली की पिचकारियों सहित अन्य साजो-सामान निर्माण कम होने दाम में 15 प्रतिशत तक उछाल

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विगत दो वर्ष से होली की पिचकारियोंअपेक्षाकृत कम सामग्री आई। यही वजह है कि फुटकर बाजार में इस बार दाम 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं।

जबलपुर के मुकादमगंज मुख्य बाजार के अलावा गढ़ा और रांझी के बाजारों में होली का सामान सज गया है। यहां पीली मिट्टी की 10 किलो की बोरी की मांग अधिक है, जो 70 रुपये में मिल रही है। पहले यह महज 50 रुपये में मिल जाती थी। हर्बल गुलाल और आर्गेनिक कलर भी खूब बिक रहे हैं। 50 रुपये किलो वाला साधारण गुलाल इस बार 65 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है, जबकि हर्बल गुलाल की कीमत 100 तक पहुंच गई है। पबजी गन और बालों की मांग भी अधिक है, इनकी कीमत भी मांग, उपलब्धता व गुणवत्ता के अनुरूप अलग-अलग है।

मोदी मुखौटा खूब बिक रहा : इस बार जबलपुर के होली बाजार में मोदी मुखौटा खूब बिक रहा है। इसकी मांग भी अधिक है। 20 रुपये से 200 रुपये तक की पिचकारी खरीदने वालों को मुखौटा व बाल अवश्य चाहिए। बच्चों की जिद पर माता-पिता यह दिलवाते नजर आ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!