छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने झीरम घाटी हत्याकांड की जांच, अब एजेंसी स्वतंत्र

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने झीरम घाटी हत्याकांड की जांच को लेकर दायर एनआइए की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार अब अपनी एजेंसी से जांच कराने के लिए स्वतंत्र है। राज्य शासन को कोर्ट के फैसले से राहत मिलेगी।

कांग्रेस नेता उदय मुुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने दरभा थाने में एफआइआर दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने मांग की थी कि झीरम घाटी हत्याकांड में आपराधिक और राजनीतिक षड़यंत्र की आशंका की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही राज्य सरकार की स्वतंत्री जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच की मांग की थी। जितेंद्र द्वारा दरभा थाने में दर्ज कराई गई एफआइआर को एनआइए ने जगदलपुर के विशेष अदालत में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने एनआइए की याचिका को खारिज कर दिया था।

एनआइए ने अपनी याचिका में कहा था कि झीरम घाटी हत्याकांड की एनआइए जांच कर रही है। किसी अन्य एजेंसी द्वारा जांच पड़ताल से जांच की दिशा भटक सकती है और यह अनावश्यक हस्तक्षेप भी माना जाएगा। विशेष अदालत के फैसले को एनआइए ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एनआइए की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले से राज्य शासन को राहत मिली है। राज्य शासन अब झीरम घाटी हत्याकांड की अपनी एजेंसी के माध्यम से जांच कराने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!