विदेश

रूस ने किया यूक्रेन के खेरसन शहर पर नियंत्रण का दावा

न्यूज़ धमाका :-रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्ज़ा कर लिया है.अगर इस शहर पर यूक्रेन का नियंत्रण नहीं रहा, तो ये रूस के कब्ज़े में आने वाला रूस का सबसे बड़ा शहर होगा.इससे पहले रात को रूसी सैनिक शहर की गलियों में देखे गए थे. शहर के मेयर का कहना था कि खेरसन के ट्रेन स्टेशन और बंदरगाह पर रूसी सैनिकों ने कब्ज़ा कर लिया है.

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज सातवां दिन है. रूसी हमले में यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. यूक्रेन के कुछ इलाक़े रूस के कब्ज़े में भी हैं लेकिन राजधानी कीएव पर अभी यूक्रेन ने नियंत्रण बनाया हुआ है.इस बीच दोनों देशों के प्रमुखों की सोमवार को एक दौर की बातचीत भी हुई जो बेनतीजा निकली.रूस ने यूक्रेन पर हमला रोकने के लिए जो शर्तें रखीं उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मानने से इनकार कर दिया है.इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं. यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएव में मिसाइल हमले भी हुए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!