न्यूज़ धमाका :- आर्थिक स्थिति खराब होने से अब कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। समग्र शिक्षा विभाग ने राज्य में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की पढाई बाधित न हो, इस साल एससी, एसटी, बीपीएल और लड़कियों को मिलाकर नौ हजार ने 10वीं या 12वीं की पढ़ाई के लिए परीक्षा दी है। इन किशोरों के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ 13 लाख रुपये रिलीज कर दिया है। इसके लिए सरकार ने केंद्र के सहयोग से मदद का हाथ बढाया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 27 हजार 473 बच्चों ने स्कूल में नाम तक नहीं लिखवाया है। इनमें 15 हजार 324 लड़के और 12 हजार 371 लड़किया हैं। छत्तीसगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग और राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ऐसे माध्यम हैं, जहां से किशोर 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। ऐसे में दोनों संस्थानों से भी योजना का लाभ देने के लिए इन किशोरों का चयन किया जा रहा है।
ऐसे बच्चों को समग्र शिक्षा विभाग की ओर से ओपन स्कूल से पढ़ने के लिए फीस दी जाएगी। इस योजना का लाभ एससी, एसटी, बीपीएल और लड़कियों को मिलेगा।


