बिलासपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने देर रात चल रही हुक्का पार्टी में की छापेमारी 6 लड़के और 2 लड़कियों को पकड़ा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में मंगलवार की देर रात पुलिस ने कैफे में छापेमारी करते हुए छह लड़के और दो लड़कियां हुक्का पीते हुए पकड़ा गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की टीम ने मिशन अस्पताल के चौपाटी स्थित वेलहल्ला कैफे में छापेमारी की, तब यहां स्टोर रूम में युवकों के साथ दो युवतियां हुक्का पीते पकड़ी गईं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजन को बुलाने की बात की तो युवतियां गिड़गिड़ाने लगी और ‘बोली प्लीज सर हमारे पेरेंट्स को मत बुलाइए, बदनामी हो जाएगी’।

पुलिस ने कैफे के मैनेजर मनीष चेतानी के साथ ही युवक-युवतियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान युवक और युवतियों को उनके पेरेंट्स को बुलाकर समझाइश दी गई और उन्हें छोड़ दिया गया। कैफे के मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों युवती शहर में रहकर PSC और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!