नई दिल्लीदेश

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 82 हजार के पार

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में एक्सपर्ट्स ने कोरोना की तीसरी लहर का पीक समय बता दिया है और इसी बीच नए मामले नीचे आ रहे हैं। ओमिक्रॉन के कहर के बीच देश में कोरोना के बुधवार को 2 लाख 82 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं बीते 24 घंटों में 400 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बुधवार को कोविड-19 के मामलों में मामूली का सुधार दिखने को मिला। देश ने पिछले 24 घंटों में 2,82,970 नए मामले दर्ज हुए हैं और जबकि बीते दिनों 2.58 लाख दैनिक मामलों की तुलना में 7 प्रतिशत कम देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड के कारण 441 लोगों की मौत हो गई है और 1,88,157 ठीक हुए हैं। जिससे देश में संक्रमण के कारण कुल मृत्यु संख्या 486,761 हो गई है।

देश में अभी भी एक्टिव केस 18,31,000 और दैनिक सकारात्मकता दर: 15.13 फीसदी है। अब तक कुल 8,961 ओमिक्रॉन मामलों का पता चला है। कल से 0.79 फीसदी की वृद्धि हुई थी। जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी रेट घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है। भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!