नई दिल्ली

आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर निगह बानी हैं

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका //  गणतंत्र दिवस से पहले शहर में संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम मजबूत कर दिए हैं. दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है. इसके लिए आधुनिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा – ऐसे मौकों पर (गणतंत्र दिवस) दिल्ली पुलिस हमेशा अलर्ट रहती है. हम किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए चेकिंग बढ़ाते हैं.” दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश में कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, कुछ आपराधिक या असामाजिक तत्व या भारत के विरोधी आतंकवादी आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

राकेश अस्थाना ने कहा कि एहतियात के तौर पर पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस), माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या यहां तक कि विमान से पैरा-जंपिंग आदि रोक दी गई है. अधिकारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिसकर्मियों को सड़कों पर गश्त तेज करने के लिए तैनात किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!