मध्यप्रदेश

Big Breaking: कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार, पीड़ित परिवार छह दिन धरने पर बैठा तब हुई कार्रवाई

दतिया न्यूज़ धमाका //  परिवार को धमकी देने और जातिगत गाली गलौच के मामले में मध्यप्रदेश दतिया निवासी कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में राजनीति ना हो इसलिए पुलिस प्रशासन ने कोतवाली थाने के बाहर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर रखी थी। इस बीच सेमढ़ा के विधायक ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए थाने के बाहर सांकेतिक विरोध जताया। बताया जाता है कि इस मामले में पीडि़त परिवार ने छह दिनों तक लगातार धरना दिया था उसके बाद पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता अंगूरी बाई आदिवासी ने करीब एक सप्ताह पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के विरुद्घ धमकी और जातिगत अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज अंगूरी बाई का परिवार गिरफ्तारी की मांग को लेकर किला चौक पर धरने पर बैठ गया था। 6 दिन से धरने पर बैठने के बाद कोतवाली पुलिस ने राजेंद्र भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कोई बवाल न हो इसलिए 4 थानों की पुलिस कोतवाली थाने के बाहर तैनात थी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना छावनी बन गया, लेकिन कोई बावल नहीं हुआ। कांग्रेस के सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के साथ कुछ कांग्रेस नेताओं ने एसपी अमन सिंह से मिलकर पुलिस कार्रवाई को गलत बताकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। एसपी सिंह ने कहा कि जांच के बाद तथ्य मिलने पर हमने राजेंद्र भारती के विरुद्घ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!