नई दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की कोविड-19 के हालातों पर चर्चा

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा की। कोरोना के मामलों को कम करने के लिए पाबंदियों और लॉकडाउन जैसे नियमों को फिर से लागू किया जा सकता है। ज्यादातर राज्यों में कड़ी पाबंदियां जारी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ऐसी आशंकाएं हैं कि महामारी की तीसरी लहर भारत में आ सकती है, जिससे केंद्र और राज्य सरकारें अधिक सतर्क हो गई हैं। कई राज्यों के द्वारा कड़े नियम जारी किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश भर में महामारी की स्थिति की समीक्षा की।

कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम साढ़े 4 बजे देश में बढ़ती कोरोना स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय समेत अन्य अधिकारियों शामिल हुए। पिछले 24 घंटों में देश में 1,59,632 नए कोरोना मामले दर्ज हो चुके हैं। देश में इस समय कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 5,90,611 हो गई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी कि गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पॉजिटिव दर 10.21 फीसदी पहुंच गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!