जगदलपुरछत्तीसगढ

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव ICU में, खून का थक्का जमा, लगे 8 टांके, बादशाह ले रहे पल-पल की खबर

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को अपनी गायकी के मासूम अंदाज से दीवाना बनाने वाला सहदेव अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव मंगलवार की शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती बताया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में तो है, परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। लेकिन देशभर से उसके चाहने वाले सहदेव की सेहत को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। इधर मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य का अपडेट परिजनों से ले रहे हैं।

सहदेव के मित्रों के मुताबिक हादसे की खबर सुनने के बाद सुप्रसिद्ध गायक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी। साथ ही बादशाह की एक टीम भी सहदेव से मुलाकात करने के लिए पहुंचेगी।

सहदेव के परिजन कह रहे हैं कि जगदलपुर मेडिकल कालेज में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ सहदेव की स्थित देख रहे हैं, लेकिन खून का थक्का जमने से रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। कुछ ही घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि और बेहतर उपचार हो सके।

जानकारी के अनुसार सहदेव अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर निकला था। बाइक पर 3 लोग सवार थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था। इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं, जिसे आस-पास मौजूद लोग फौरन सुकमा जिला अस्पताल लेकर गए। सुकमा कलेक्टर और SP भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर भिजवाया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!