
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नंदनी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।मौत के बाद से वृद्ध के परिवार में मातम पसरा हुआ है। नंदनी टीआई एसएन सिंह के मुताबिक ननकट्टी निवासी रामजी साहू पिता स्व. परसराम साहू (60 साल) मोहनत मजदूरी का काम करता था।

शनिवार सुबह वह मट्टी खोदने के लिए घर से निकला था। इसके बाद शिवनाथ नदी बोरी की तरफ से काम करके दोपहर में साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था




