मध्यप्रदेश

MP के इस स्कूल ने कर दिया अजीब खेल, परीक्षा में 6वीं क्लास के छात्रों से पूछा- करीना और सैफ के बेटे का नाम

खंडवा न्यूज़ धमाका // मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक अजीब सा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप चौंक जायेंगे। मामला खंडवा की एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल से जुड़ा हुआ है। परीक्षा में स्कूल ने 6वीं क्लास के छात्रों से करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम पूछा है। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रश्न पर पालक शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई तो जिला शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार भालेराव ने मामले में सुध ली है। मामला मीडिया में आने के बाद स्कूल को कारण बताओं नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

सबको पता है, कि बोर्ड एग्जाम में सिलेबस के बाहर से भी प्रश्न पूछ लिए जाते है। लेकिन वे प्रश्न भी या तो ज्ञानवर्धक होते है या जरूरी जनरल नॉलेज के। लेकिन खंडवा की एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ने छटवी क्लास के बच्चो से परीक्षा में बड़ा ही बेतुका सवाल किया गया। जिसपर अब बवाल हो रहा है।

स्कूल ने जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पेपर में सैफ करीना के बेटे का नाम पूछा गया। स्कूल के इस सवाल पर पालक शिक्षक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संघ के संरक्षक डॉ. अनीश अरझरे ने कहां की स्कूल को यदि सवाल पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या बलिदानियों को लेकर पूछ लेते अब क्या बच्चो को यह भी ध्यान रखना होगा की किस फिल्म स्टार के यहां किस बच्चे का क्या नाम है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!