देहरादून न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विजय सम्मान रैली को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और हमेशा देता रहेगा। बांग्लादेश की लड़ाई हुई, पाकिस्तान ने सिर्फ 13 दिन में अपना सिर झुका दिया।
ALSO READ : युवक की बेरहमी से पिटा बदमाशों ने , अस्पताल में तोड़ा दम
राहुल गांधी ने आगे कहा कि दुख की बात है कि लोगों को कमजोर किया जा रहा है उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है। पूरी की पूरी सरकार दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून किसानों की मदद के लिए नहीं उनको खत्म करने के लिए बनाए गए थे।