
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की वनडे टीम के कप्तान चुनने को लेकर आलोचना की है. राजकुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने से पहले चयनकर्ताओं को उनसे से बात करनी चाहिए थी. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. टूर्नामेंट के बाद रोहित को इसकी कमान सौंपी गई थी और अब बोर्ड ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को वनडे में भी कप्तान बनाने की घोषणा की है.




