बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

ज्वैलरी शोरूम में बाउंस चेक देकर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में दंपती ने घर में शादी होने का झांसा देकर ज्वलर्स से करीब ढाई लाख रुपए कीमत के गहने खरीदे। इसके बाद 83 हजार रुपए कैश और बाकी का चेक दिया। चेक बाउंस होने पर जब दंपती से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल नंबर बंद निकला। जो पता बताया वह भी फर्जी था।

इस पर ज्वैलरी शोरूम संचालक कोतवाली पहुंचा और FIR दर्ज कराई थी। अगस्त माह में केस हुआ था दर्ज थाना प्रभारी ने बताया कि सदर बाजार स्थित महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजर किरण राठौर ने अगस्त माह में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इसमें बताया कि 18 जून को उनके संस्थान में प्रियंका शुक्ला अपने पति उमेश कुमार के साथ पहुंची। इस दौरान महिला ने घर में विवाह समारोह होने की बात कहते हुए 2 लाख 23 हजार रुपए के सोने की दो रिंग, एक चेन और दो जोड़ी चूड़ी लिए।

उन्होंने 83 हजार 364 रुपए दिया और बाकी रकम के लिए चेक देने की बात कही।इस पर मैनेजर उनका डिटेल्स लेकर चेक लेने के लिए तैयार हो गई। उन्होंने अलग-अलग दो चेक दिए। जिसे बैंक में चेक जमा करने पर उनके एकाउंट पर्याप्त राशि नहीं होने पर बाउंस हो गया। इससे परेशान मैनेजर ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लेकिन, मोबाइल बंद मिला। तब उनके बताए एड्रेस उसलापुर स्थित नेचर सिटी में कर्मचारी भेजा गया। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने जांच की और दंपती को रायपुर के अवंति विहार स्थित श्रीराम हाइट्स में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप की मैनेजर को जो दस्तावेज दिए थे, उसमें महिला का नाम प्रियंका शुक्ला और उसके पति का नाम उमेश कुमार बताया गया था। बैंक से जानकारी जुटाने पर प्रियंका शुक्ला की जानकारी मिली। लेकिन, उसमें एड्रेस गलत निकला। मोबाइल की तकनीकी जांच में उनकी करतूत सामने आई। उनके पकड़ में आने के बाद पता चला कि आरोपी महिला का नाम प्रियंका शुक्ला उर्फ प्रियंका नंदा और उसके पति नवनीत नंदा साल है। नवनीत रायपुर में गैरेज चलाता है। पुलिस ने उनकी स्वीफ्ट कार और आईडी कार्ड को भी जब्त किया है।

टीआई शीतल सिदार – प्रियंका नंदा का आईडी प्रियंका शुक्ला के नाम से बना है। उसने अलग-अलग बैंक में एकाउंट खुलवा ली थी और चेक लेकर इस तरह सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करती थी। व्यापारियों से सामान खरीदते समय वह चेक दे देती थी। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!