बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं सहित दस लोगों से ठगी , आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं सहित दस लोगों से 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगी के शिकार हितग्राही अपनी फरियाद लेकर 10 माह तक सरकंडा थाने का चक्कर कटाते रहे। लेकिन, पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। जब अइस मामले की शिकायत IG रतनलाल डांगी तक पहुंची, तब पुलिस कुछ हरकत में आई। पुलिस ने आनन-फानन में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सौरभ दुबे

जानकारी के मुताबिक, खमतराई के शर्मा विहार निवासी विजय लता सोनी पति लक्ष्मी नारायण सोनी का परिचय सेवा दल के कार्यक्रम के दौरान सौरभ दुबे इंद्रप्रस्थ कॅलोनी सरकंडा निवासी से हुआ था। सौरभ ने बड़े अफसरों से परिचय होने और PM आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने अधिकारियों खिलाने के साथ ही शासकीय शुल्क के रूप में रकम जमा करने के लिए कहा।

उसकी बातों में आकर विजय लता सोनी सहित 10 लोग मकान लेने के लिए तैयार हो गए। सभी ने मिलकर उसे 10 लाख रुपए दिए। बाद में उसने बिजली कनेक्शन के नाम से 5-5 हजार रुपए अलग वसूली कर लिया। लेकिन, इसके बाद भी लोगों को मकान नहीं मिला। तब उन्होंने इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर सौरभ दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

सौरभ दुबे ने लोगों को झांसे में लेने के लिए राजधानी रायपुर में मंत्री व अधिकारियों तक पहुंच होने का धौंस दिखाया। साथ ही उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलाने का दस्तावेज भी दिखाया। लिहाजा, लोग उसके झांसे में आ गए।सौरभ दुबे ने पैसा लेने के बाद छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कनेक्शन आबंटन के दस्तावेज और नगर निगम बिलासपुर कार्यालय से आवास आबंटन आदेश महिलाओं को दे दिए। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी को मकान नहीं मिला। बाद में पता चला कि उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर महिलाओं को दिया है।

महिलाओं ने बार-बार पैसा वापस करने के लिए कहा तो सौरभ दुबे और संगीता बंजारा ने मनीष कुमार सोनी को 90 हजार रुपए, विजय लता सोनी को 3 लाख रुपए, अजय सोनी को 90 हजार रुपए, विजय लता सोनी को 3 लाख रुपए, मीना मानिकपुरी को 35 हजार रुपए का चेक थमा दिया। सभी महिलाओं ने बैंक में चेक जमा किया तो पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!