जबलपुरमध्यप्रदेश

MP : जबलपुर में वाहन रोककर की जांच तो निकली एक लाख 62 हजार की शराब

6/12/2021

जबलपुर, न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अवैध मंदिरा की ब्रिकी और स्टॉक करना तेज हो गया है। इसे रोकने के लिए जबलपुर जिले के आबकारी विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। शहर और आस-पास के गांवों में जांच कर इन कामों में लिप्त लोगों को पकड़ा भी जा रही है। आबकारी विभाग ने देररात बरेला के पास तेज रफ्तार से भाग रहे एक संदिग्ध वाहनाें को पीछा कर रोका और फिर उसकी जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां मिली, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक सहायक आबकारी आयुक्त रवीन्द्र मानिकपुरी के मार्गदर्शन एवं कंट्रोल रूम प्रभारी जीएल मरावी के नेतृत्व मुखबिर की सूचना पर मंडला – जबलपुर रोड एवं निवास रोड के मार्ग संगम शारदा मंदिर बरेला के पास वाहन चैकिंग की गई। इस दौरान एक महिंद्रा बोलोरो वाहन का पीछा कर उसे रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान इसमें 10 पेटी बॉम्बे रम विदेशी मदिरा , 10 पेटी गोवा रम विदेश मदिरा एवं 4 पेटी एमडी रम विदेशी मदिरा, कुल 1192 बॉटल मिली, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 62 हजार रुपये है। दरअसल इन दिनों पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद आबकारी विभाग ने अपनी जांच दल को सक्त करा दिया गया हैं

जीएम मरावी ने बताया कि पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम खुशी राम यादव, पिता पंचम लाल यादव, निवासी शाहपुरा जिला डिंडोरी बताया।आरोपित द्वारा इन शराब की पेटियों को ले जाने को कोई परमिट नहीं मिला। इसका अवैध परिवहन करने पर आरोपति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षक नरेंद्र उइके, आरक्षक राकेश जादोन, अनुराग शर्मा , आनंद गुप्ता एवं होमगार्ड जवान रपेन्द्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!