छत्तीसगढ

राजनांदगांव : 2 लाख की अवैध शराब जब्त

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए इनाेवा कर को पकड़ा। कार में 30 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं एक अन्य मामले में डाेंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। जिसमें वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस वाहन से 16 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई चेक पोस्ट लगाकार चेकिंग, पेट्रोलिंग और मोबाइल चेकपोस्ट चेकिंग की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर एक दिसंबर को रात के समय आकस्मिक मोबाइल चेकिंग कार्रवाई के दौरान छग-महाराष्ट्र सीमा के करीब मेन रोड पर महाराष्ट्र सीमा की ओर से छग सीमा में प्रवेश कर रही एक इनोवा कार को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार उक्त कार में अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा था। कार से पुलिस ने 30 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमती लगभग 1,95,000 रुपए की बरामद की एवं कार को भी जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद साहनी उर्फ कल्लु मल्लाह पारा थाना सुपेला दुर्ग को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

बीती रात डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप वाहन में मप्र निर्मित शराब का परिवहन करते बोरतालाव मार्ग से होते हुए डोंगरगढ़ की ओर आ रही है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल ग्राम चिद्दो मोड के पास पहुंचकर बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार पुलिस को देख आरोपी ने वाहन बोलेरो पिकअप को छोड़कर रात्रि में अंधेरा होने का फायदा उठाकर खेत पहाड़ी की ओर फरार हो गया।

पुलिस ने जब उक्त वाहन की तलाशी ली तो वाहन में 16 पेटी गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 96,000 रुपए का एवं वाहन काे जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!