पश्चिम बंगालदेश

पश्चिम बंगाल : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मेटाडोर, 18 लोगों की मौत , 5 घायल

पश्चिम बंगाल न्यूज़ धमाका /// नदिया जिले से भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर आ रही है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। हादसा किस वजह से हुआ इसकी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पश्चिम बंगाल के नदिया के हंसखाली इलाके में हुआ। यहां 20 से ज्यादा लोग उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव को लेकर नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी इलाके में माटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक अनुमान है कि घना कोहरा और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल (अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!