नई दिल्लीदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्र का बड़ा फैसला , दिसंबर से शुरू हो रहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स , इन देशों पर रहेगी रोक

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत सरकार ने अगले महीने दिसंबर से नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। लेकिन साथ ही कोविड-19 के जोखिम को देखते हुए 11 देशों की यात्रा पर रोक के लिए कहा है। 11 देशों के साथ-साथ यूरोप और यूके भी शामिल हैं, जहां कोरोना ज्यादा फैसल रहा है। नए साल और क्रिसमस के मौके पर विदेश घुमने जाने वालों के लिए यह खुशखबरी है।

भारत सरकार ने 14 देशों को छोड़कर बाकी देशों के लिये इंटरनेशनल ट्रैलविंग की इजाजत दे दी है। केंद्र ने कहा कि जिन देशों में जाना जोखिम भरा है वहां के अलावा 11 देशों की पूरी उड़ानें फिर से शुरू की जाएंगी।सूची में शामिल नहीं होने वाले देश यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर हैं।

सरकार ने यह फैसला कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए लिया है। 14 देशों में से कई के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सर्विस चल रही हैं। पिछले साल मार्च के बाद से भारत सरकार ने विदेशों से आने वाली उड़ानें बंद कर दी थी। हाल ही में यह रोक बढ़ाई गई। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ एयर बबल समझौता किया। एयर बबल समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है। दोनों देशों के बीच कुछ शर्तों के साथ यात्री फ्लाइट्स के जरिए आवाजाही कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!