
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// बिलासपुर हाईकोर्ट में निलबंति आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की दो याचिकाओं पर सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान वकील ने जवाब पेश करने का समय मांगा. जिस पर हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर तक जवाब देने का समय दिया है.
इन याचिकाओं में रायपुर में दर्ज राजद्रोह के साथ ही भिलाई में भयादोहन के मामले में की गई एफआईआर को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि साल 2016 में की गई शिकायत को आधार बनाकर उनके खिलाफ भयादोहन का केस दर्ज किया गया है।उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने व्यापारी को झूठी कार्रवाई का भय दिखाकर 20 लाख रुपए उगाही की गई थी। पांच साल पुरानी शिकायत पर उन्हें राज्य शासन के इशारे पर फंसाया गया है। याचिका में उन्होंने FIR को निरस्त करने की मांग की है
साथ ही अंतरिम राहत के तौर पर पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसी तरह उन्होंने रायपुर में दर्ज राजद्रोह के मामले को भी चुनौती देते हुए एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

