राशिफलधर्म

आज का राशिफल

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका /// जानिए 24 नवंबर दिन बुधवार 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा सुबह 10 बजे तक मिथुन व उसके बाद अपनी राशि कर्क में रहेंगे। शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज शुक्र धनु राशि में है। आज कर्क व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष -आज 10 am के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर धन व कर्म के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष – आज कई रुके कार्यों को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। 

मिथुन -चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व सफेद  रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क – 10 am के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह – व्यवसाय में सूर्य के वृश्चिक व 10am के बाद चन्द्रमा के कर्क राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है

कन्या – शुक्र इस राशि से तृतीय व एकादश चन्द्रमा शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

तुला – 10 am के बाद  चन्द्रमा इस राशि से दशम गोचर जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक –सूर्य व मंगल इसी राशि में  जॉब में किसी बात को लेकर अति प्रसन्न हो सकते हैं। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

धनु – आज शुक्र का इस राशि में व चन्द्रमा का अष्टम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर – चन्द्रमा के सप्तम व शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। शुक्र जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ – 10am के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर व शुक्र का एकादश में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

मीन –प्रातःकाल 10 बजे के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। कुम्भ का गुरु बहुत ही शुभ है। शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। सवा किलो तिल का दान करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!