
पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोण्डागांव के कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 12 बजे नारायणपुर तिराहे पर चक्का जाम किया । चक्काजाम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने किया । केन्द्र सरकार द्वारा बीते 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई है। जिसके बाद से लगातार बीजेपी प्रदेश सरकार पर वैट कम करने का दबाव बना रही है । वैट कम करने को लेकर ही रणनीति बनाकर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है ।
नारायणपुर तिराहे पर किया चक्का जाम – इसके तहत आज जिला मुख्यालय में बीजेपी ने नारायणपुर तिराहे के पास चक्काजाम कर दिया । चक्काजाम होने के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा । सांकेतिक विरोध प्रदर्शन उपरांत मौके पर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल डीजल पर लगने वाले वैट टैक्स कम करने, सीमेंट की बेतहाशा मूल्यवृद्धि और कालाबाजारी पर लगाम लगाने, बेमौसम वर्षा से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन किए जाने, १ दिसंबर से प्रारंभ होने जा रही धान खरीदी में किसानों के हित में व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी। जिससे किसानों को बारदाने व मूलभूत सुविधाओं के लिये भटकना न पड़े।
सडक मरम्मत व बिजली बिल में छूट भी मांगी – बेड़मा से केशकाल घाट की जर्जर सड़क को शीघ्र मरम्मत कर अधूरे निर्माण को पूर्ण किए जाने तथा बिजली बिल में छूट देते उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग कर शासन को निर्देशित करने राज्यपाल से अनुरोध किया ।
मौजूद रहे ये – इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जितेंद्र सुराना, प्रवीर बदेशा, बालकुवर प्रधान, दयाराम पटेल, जैनेंद्र ठाकुर, हेमकुवर पटेल, रेखा साहू, छोटू सलाम, अश्विनी पांडे, सुखदेव सिंह, विनयराज, प्रशांत पात्र, नागेश देवांगन, गामा जैसवाल, विकास दुआ, रौनक पटेल, संतोष नाग, विश्वजीत चक्रवर्ती, विमान हल्दर, प्रकाश देवांगन, गौरव पाठक, दिलावर कपाड़िया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
