छत्तीसगढकोंडागांव

नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक शासन तुंहर दुवार के तहत् वार्डों में नये सिरे से चलेंगे सफाई अभियान

जिले के नगरीय मुख्यालयों में सफाई व्यवस्था के बेहतर दुरूस्तीकरण तथा कसावट लाने के तहत् कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभाकक्ष में जिले के तीनों नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर ने तीनों नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था और उसके कार्ययोजना के संबंध में जानकारी चाही और कहा कि रोस्टर अनुसार प्रत्येक वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियानों को एकरूपता दिया जाये साथ ही वार्डों की साप्ताहिक सफाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।


स्वच्छता के साथ वृक्षारोपण भी जरूरी – इसके अलावा सार्वजनिक स्थल जैसे बाजार, बसस्टैण्ड, चौक-चौराहों में झाड़ियों की कटाई, पॉलिथीन, जहां-तहां पड़े गत्तों के डब्बों जैसे विभिन्न कचरा सामग्रियों को सफाई करने के साथ-साथ मेन रोड़ में छायादार वृक्षों के रोपण कार्य भी अवश्य कराये जाये। उन्होंने आगे कहा कि वार्डों में नालियों की गंदगी साफ करने के उपरांत नाली के किनारे ही रखने की प्रवृत्ति पर निश्चित रूप से रोक लगनी चाहिए।

किया जायेगा वार्ड समितियों का गठन – ‘शासन तुंहर दुवार‘ के अभियान के तहत् वार्डों की सफाई व्यवस्था की निरीक्षण एवं निगरानी हेतु वार्ड समितियों का गठन भी किया जायेगा। जिसमें वार्ड के ही बुद्धिजीवी एवं जागरूक लोग जिसमें महिलाएं और युवा को भी शामिल किया जायेगा। समिति का मुख्य कार्य स्वच्छता के अलावा बिजली एवं पेयजल निरीक्षण के साथ-साथ अन्य समस्याओं से नगरीय निकायों को अवगत कराना होगा साथ ही वार्डों में छोटे-छोटे वाटिकाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के कार्य को भी अंजाम दिलाया जायेगा।


गणतंत्र दिवस किया जायेगा सम्मानित – कलेक्टर ने यह भी कहा कि वे स्वयं तीनों नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इस जनहित के कार्य में जो वार्ड समिति सर्वश्रेष्ठ कार्य करेगी उसे राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी में अवॉर्ड भी दिये जायेंगे। बैठक में सामिल रहे ये – बैठक में तीनों नगरीय निकायों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने मुख्यालय में चलाये जा रहे सफाई अभियानों से बैठक में अवगत कराया। बैठक में कोण्डागांव नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार, फरसगांव दिनेश डे, केशकाल निलेश्वर गावड़े सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!