नई दिल्ली

वाराणसी में अमित शाह UP विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बैठक के लिए शुक्रवार से दो दिन के यूपी दौरे पर जाएंगे. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पार्टी के भीतर और सहयोगी दलों की ओर से कुछ विरोध का सामना करना पड़ा था. लेकिन अमित शाह पहले ही अगले साल के चुनाव में पार्टी के चेहरे के रूप में योगी आदित्यनाथ का मजबूती से समर्थन कर चुके हैं.अमित शाह ने पार्टी सदस्यता अभियान के दौरान हाल ही में एक बैठक में कहा था, ‘अगर आप 2024 में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, तो 2022 में योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं.

हम यूपी को नंबर एक राज्य बनाएंगे. यूपी के बिना केंद्र में सरकार नहीं बन सकती. 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने का श्रेय पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को जाता है.शाह ने साथ ही यह भी भरोसा जताया कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी और योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापस आएंगे. बता दें, साल 2017 में 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 312 सीटों पर भारी जीत हासिल करके 39.67 फीसद वोट शेयर हासिल किया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!