फतेहाबाद

हरियाणा : लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग का किया अपहरण, अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट

फतेहाबाद न्यूज़ धमाका /// लिफ्ट के बहाने स्कूटी पर बैठे एक युवक द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर अपहरण करने और अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट की इस बारे शहर फतेहाबाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरनाम सिंह कालोनी फतेहाबाद निवासी ने कहा है कि गत दिवस शाम को करीब साढ़े 6 बजे जब एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर सब्जी लेे के लिए हिसार रोड सेक्टर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुराने बस स्टैण्ड के समीप एक युवक ने उसकी स्कूटी को रूकवा लिया और कहा कि वह उसे लघु सचिवालय के पास उतार दें। वह राजस्थान का रहने वाला है और उसे गांव धांगड़ जाना है। इस पर उसने उक्त युवक को स्कूटी पर बिठा लिया।

जब उसने लघु सचिवालय के पास युवक को उतरने के लिए कहा तो युवक ने थोड़ी आगे उतार देना। जैसे ही वह थोड़ी आगे झाडि़याें के पास पहुंचा तो उक्त युवक ने उसके मुंह पर तेज थप्पड़ मारा। इसी दौरान उक्त युवक का अन्य साथी भी वहां आ गया। दोनों युवकों ने उसकी एक्टिवा की चाबी को निकाल लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि इसके बाद दोनों युवक जबरदस्ती उसे स्कूटी पर बिठाकर बीघड़ रोड, हुडा सेक्टर में सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर उसकी बेइज्जती करने की धमकी दी और पैसों की मांग करने लगे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके दोनों मोबाइल फोन, अन्य जरूरी कागजात व जेब से 350 रुपये की नगदी निकाल ली और इस बारे किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!